15 फ़रवरी 2024 - 08:06
इस्राईल के लिए जॉर्डन के ज़मीनी  कॉरिडोर के खिलाफ एकजुट हुई जनता

यमन की ओर से लाल सागर में ज़ायोनी हितों को निशाना बनाने के बाद इस गलियारेऔर भूमि मार्ग के सहारे ओमान और फारस की खाड़ी के समुद्री बंदरगाहों से संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से होते हुए माल जॉर्डन तक आता है और यहां से मक़बूज़ा फिलिस्तीन तक पहुंचाया जाता है

फिलिस्तीनी लोगों के जनसंहार में लगे इस्राईल के लिए यमन ने लाल सागर में अभियान चलकर ज़ायोनी अर्थव्यस्था की कमर तोड़ी तो सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन इस्राईल के लिए संजीवनी बनकर खड़े हो गए।

इन तीनों अरब मुस्लिम देशों ने ज़मीनी कॉरिडोर बनाकर इस्राईल की अभूतपूर्व और किसी भी पक्ष से ज़्यादा मदद की। अब जॉर्डन की जनता ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह सरकार के इस क़दम के खिलाफ सड़कों पर उतरे और नयिमिया ब्रिज पर मानव शृंखला बनाएं।

बता दें कि यमन की ओर से लाल सागर में ज़ायोनी हितों को निशाना बनाने के बाद इस गलियारेऔर भूमि मार्ग के सहारे ओमान और फारस की खाड़ी के समुद्री बंदरगाहों से संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से होते हुए माल जॉर्डन तक आता है और यहां से मक़बूज़ा फिलिस्तीन तक पहुंचाया जाता है।