सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना ए मुनव्वरा को इंटरनेशनल लेवल पर एक और बड़ी पहचान मिली है। इस्लामी इतिहास के लिहाज से अपनी अलग अहमियत रखने वाले इस शहर को इंटरनेशनल लेवल पर एक और पहचान मिल गई है। यूनेस्को ने मदीना को अपने ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में शामिल किया है।
इस लिस्ट में इस साल सऊदी के तीन शहरों को शामिल किया गया है। मदीना के अलावा किंग अब्दुल्ला इकोनॉमिक सिटी और अल-अहसा को भी इस लिस्ट में भी शामिल किया गया है। ग्लोबल नेटवर्क ऑफ लर्निंग सिटीज में अब सऊदी अरब के 5 शहर हो चुके हैं। इससे पहले 2020 और 2022 में जुबैल इंडस्ट्रियल सिटी और यनबू इंडस्ट्रियल सिटी को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया था।
ग़ौरतलब है कि UN ने 2012 में ग्लोबल नेटवर्क ऑफ़ लर्निंग सिटीज़ की शुरुआत की थी। इस नेटवर्क का मकसद एजुकेशन पॉलिसीज पर चर्चा को बढ़ावा देने, शहरों और इंस्टिट्यूशन्स में लोकल और इंटरनेशनल भागीदारी को बढ़ाकर दुनिया भर में सुधार करना है। UNESCO के इस नेटवर्क की खासियत एजुकेशन, स्किल, कम्यूनिटी, एम्प्लॉयर और पब्लिक सेक्टर के बीच संबंध बनाना है।