ज़ायोनी शासन के आधिकारिक मीडिया ने सोमवार सुबह रिपोर्ट देते हुए कहा है कि ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा शहर में एक बैंक पर हमला करते 54 मिलियन डॉलर से अधिक की रक़म अपने क़ब्ज़े में ले ली है।
इससे पहले ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना द्वारा फिलिस्तीनी संपत्ति की चोरी की खबरें आई थीं।
हिब्रू भाषा के अखबार मआरिव ने कहा है कि ज़ायोनी सेना ने एक सप्ताह पहले ग़ज़्ज़ा शहर में "फिलिस्तीन" बैंक पर हमला करते हुए 54 मिलियन डॉलर से अधिक जब्त कर लिया था।
याद रहे कि ग़ज़्ज़ा में क़त्ले आम मचा रहे ज़ायोनी सैनिकों ने हाल ही में ग़ज़्ज़ा से 350 फ़िलिस्तीनियों के शवों का अपहरण कर लिया था।