ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपनी लेबनान यात्रा के दौरान लोकप्रिय जनांदोलन और लेबनान की प्रभावी राजनैतिक पार्टी हिज़्बुल्लाह के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह से मुलाक़ात की।
इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और हिज़्बुल्लाह लेबनान के महासचिव सय्यद हसन नसरल्लाह ने बेरूत में मुलाकात की।
हिज़्बुल्लाह के जनसंपर्क कार्यालय ने इस मुलाक़ात की जानकारी देते हुए कहा कि इस हिज़्बुल्लाह महासचिव और ईरान के विदेश मंत्री ने क्षेत्र के नवीनतम राजनीतिक और सुरक्षा हालात, विशेष रूप से ग़ज़्ज़ा पट्टी, दक्षिणी लेबनान और अन्य प्रतिरोध मोर्चों की स्थिति और लेबनान के हालात पर चर्चा की। इस रिपोर्ट के मुताबिक़ बैरुत में ईरान के राजदूत मुज्तबा अमानी भी इस मुलाक़ात में हाज़िर थे।