10 फ़रवरी 2024 - 09:25
ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य केंद्रों पर इस्राईल के 720 से ज़्यादा हमले

ज़ायोनी शासन ने 7 अक्टूबर को ग़ज़्ज़ा पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से ही जानबूझकर 340 चिकित्सा कर्मचारियों की हत्या कर दी जबकि 99 अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन ने ग़ज़्ज़ा में इस्राईल की ओर से किये जा रहे जनसंहार के बीच ज़ायोनी सेना स्वास्थ्य केंद्रों को भी जमकर निशाना बना रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की है कि हमने 7 अक्टूबर से फिलिस्तीन में स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ ज़ायोनी शासन द्वारा 721 हमले दर्ज किए हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है: इनमें से 357 हमले 7 अक्टूबर के बाद से हुए हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रवक्ता तारिक यासारिविच ने जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में बात करते हुए कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी में चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ हमलों में अब तक 645 लोगों की मौत जबकि 818 अन्य घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इन हमलों से 27 अस्पतालों सहित 98 चिकित्सा केंद्रों को नुकसान पहुंचा और राहत कार्य में लगी 90 गाड़ियां नष्ट हो गई है।

कल ही, ग़ज़्ज़ा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि ज़ायोनी शासन ने 7 अक्टूबर को ग़ज़्ज़ा पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से ही जानबूझकर 340 चिकित्सा कर्मचारियों की हत्या कर दी जबकि 99 अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।