ईरान की इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने ईरान की इस्लामी क्रांति और ईद मबअस के अवसर पर अपराधियों के एक समूह के लिए सामान्य माफी या कम सजा के लिए देश के न्यायपालिका प्रमुख के अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है।
प्राप्ति जानकारी के अनुसार इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई ने देश की न्यायपालिका के प्रमुख से ईद बेसत के अवसर पर अपराधियों की सामूहिक सजा को कम करने और कुछ की सजा को बदलने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए क़ैदियों को राहत दी है।
गौरतलब है कि ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख के पत्र में साधारण अदालतों और सैन्य अदालतों के दो हजार आठ सौ सत्ताईस अपराधियों की सजा माफ करने या कम करने अथवा बदलने का अनुरोध किया गया था।