5 फ़रवरी 2024 - 08:08
हिज़्बुल्लाह के हमलों में इस्राईल के 2000 सैनिकों की मौत और घायल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ पिछले 120 दिनों के दौरान हिज़्बुल्लाह ने 961 ऑपरेशनों को अंजाम दिया है जिसमें 2,000 से अधिक ज़ायोनी सैनिक इन हमलों में मारे गए या घायल हुए हैं।

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बर हमलों के साथ ही लेबनान के लोकप्रिय जनांदोलन और प्रभावी राजनैतिक दल हिज़्बुल्लाह ने अवैध राष्ट्र इस्राईल के खिलाफ सीमित कार्रवाई करते हुए ज़ायोनी सेना को गंभीर नुकसान पहुँचाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ पिछले 120 दिनों के दौरान हिज़्बुल्लाह ने 961 ऑपरेशनों को अंजाम दिया है जिसमें 2,000 से अधिक ज़ायोनी सैनिक इन हमलों में मारे गए या घायल हुए हैं।

फिलिस्तीनी प्रतिरोध समूहों द्वारा "अल-अक्सा स्टॉर्म" ऑपरेशन की शुरुआत के साथ ही, हिज़्बुल्लाह लेबनान ने उत्तरी फिलिस्तीन में ज़ायोनी सेना के एक बड़े हिस्से को उलझाए रखने और ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोध पर दबाव को कम करने के लिए मक़बूज़ा फ़िलिस्तीनी क्षेत्र के अंदर ज़ायोनी शासन के ठिकानों के ख़िलाफ़ भारी और टार्गेटेड कार्रवाई करते हुए करारी चोट पहुंचाई।

इस संबंध में, ज़ायोनी मीडिया ने बार-बार स्वीकार किया है कि मक़बूज़ा फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के उत्तर में हिज़्बुल्लाह का अभी भी दबदबा है और इस क्षेत्र में ज़ायोनी सेना प्रतिरोध के जाल में फंसी हुई है।