मेहर न्यूज एजेंसी ने फिलिस्तीनी मीडिया के हवाले से कहा है कि ग़ज़्ज़ा के विभिन्न इलाकों में ज़ायोनी सेना और प्रतिरोधी मोर्चे के बीच भीषण झड़पें हो रही हैं। ज़ायोनी सेना के लिए हालिया समय सबसे कठिन दिनों में से एक है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, ग़ज़्ज़ा के दक्षिणी इलाकों में मुजाहिदीन ने दो अलग-अलग घटनाओं में ज़ायोनी सेना को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचाया। हिब्रू मीडिया के अनुसार दोनों घटनाओं में 40 ज़ायोनी सैनिक फिलिस्तीनी मुजाहिदीन के हमलों का शिकार हुए हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार खान यूनुस में ज़ायोनी सेना को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ज़ायोनी सेना ने एक सुरंग का पता लगाने के बाद खान यूनुस में प्रवेश करने का प्रयास किया। हमास के मुजाहिदीन ने बाकायदा प्लानिंग के साथ सुरंग में बम लगाए थे। ज़ायोनी सैनिकों के प्रवेश के तुरंत बाद, सुरंग के अंदर एक विस्फोट हुआ और बड़ी संख्या में ज़ायोनी सैनिक मारे गए और घायल हो गए।
कुछ ज़ायोनी सूत्रों के अनुसार इस घटना में ज़ायोनी सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गये या घायल हुए। विस्फोट के बाद खान यूनुस हवाई क्षेत्र में ज़ायोनी हेलीकॉप्टर देखे गए, जो मृतकों और घायलों को ले जा रहे थे।