24 जनवरी 2024 - 09:35
अंसारुल्लाह का अमेरिकियों और ब्रिटिश को सनआ छोड़ने का अल्टीमेटम

इस सूत्र ने कहा कि अंसारुल्लाह ने अमेरिकियों और ब्रिटिशों को अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में काम करने की अनुमति न देने का फैसला किया है।

यमन के लोकप्रिय जनांदोलन अंसारुल्लाह ने सनआ में रह रहे अमेरिकन और ब्रिटिश लोगों को जल्द से जल्द सनआ छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक सूत्र के अनुसार अंसारुल्लाह ने यमन में रह रहे या संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अमेरिकी और ब्रिटिश नागिकों को सनआ से निकल जाने को कहा है।

इस सूत्र ने कहा कि अंसारुल्लाह ने घोषणा की है कि संयुक्त राष्ट्र कर्मचारी के रूप में सनआ में मौजूद अमेरिकी और ब्रिटिश अवांछनीय तत्व हैं। उपरोक्त सूत्र ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिकी और ब्रिटिश कर्मचारियों को यमन में अंसारुल्लाह द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों को छोड़ने के लिए एक महीने का समय दिया है।

इस सूत्र ने कहा कि अंसारुल्लाह ने अमेरिकियों और ब्रिटिशों को अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में काम करने की अनुमति न देने का फैसला किया है।