इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और रूस के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार सुबह न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान एक-दूसरे से मुलाकात की और दोनों पक्षों के एजेंडे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
स्पूतनिक न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ इस मुलाक़ात के शुरू में ही दोनों नेताओं के बीच हल्का फुल्का हंसी मज़ाक़ भी देखने को मिला जब रूसी समकक्ष से हाथ मिलते हुए अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि क्या हाल है तो लावरोफ़ ने कहा सब ठीक ठाक और कंट्रोल में है लेकिन देखना यह है कि किसके कंट्रोल में है।
रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि लावरोफ और अमीर अब्दुल्लाहियन ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में तत्काल युद्धविराम के लिए अपनी इच्छा और लाल सागर में तनावपूर्ण स्थिति पर चिंता व्यक्त की।