12 जनवरी 2024 - 07:49
अमेरिका ईरान को अलग थलग करने के लिए फिलिस्तीन राष्ट्र के गठन को भी तैयार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राईल के लिए क्षेत्रीय संबंधों को सामान्य बनाने और ईरान को इससे अलग-थलग करने का समाधान बताया है। एंटनी ब्लिंकन के अनुसार इस्राईल को फिलिस्तीन राष्ट्र के लिए सहमत हो जाना चाहिए।

अमेरिका ने विश्वस्तर पर ईरान के बढ़ते प्रभाव और उस से मिल रही लगातार चुनौतियों से निपटने के लिए इस्राईल के आगे अलग फिलिस्तीन राष्ट्र के गठन का प्रस्ताव रखते हुए अवैध ज़ायोनी राष्ट्र को समझाने की कोशिश की।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राईल के लिए क्षेत्रीय संबंधों को सामान्य बनाने और ईरान को इससे अलग-थलग करने का समाधान बताया है। एंटनी ब्लिंकन के अनुसार इस्राईल को फिलिस्तीन राष्ट्र के लिए सहमत हो जाना चाहिए।

बता दें कि ब्लिकंन ने मिस्र की राजधानी काहिरा में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'किसी के पास इस्राईल के साथ एक एकीकृत क्षेत्र हो सकता है। इससे क्षेत्रीय देशों के साथ-साथ अमेरिका से सुरक्षा आश्वासन मिलेगा। सभी अपनी प्रतिबद्धताओं को समझेंगे। यह एकीकृत फिलिस्तीनी राज्य के लिए किया जा सकता है या फिर हम हौसी और हिज़्बुल्लाह के हमले सहते रहें इन सभी को ईरान का समर्थन मिलता है।