1 नवंबर 2026 - 18:54
ईरानी सेना की दो टूक, दुश्मन की पहल का इंतजार नहीं करेंगे

यदि दुश्मन की किसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के स्पष्ट संकेत मिलते हैं, तो ईरानी सशस्त्र बल उसके हमला शुरू करने का इंतजार नहीं करेंगे।

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अली अब्दुल्लाही ने कहा है कि ईरानी सशस्त्र बल दुश्मन की गतिविधियों और उसकी तैयारियों पर लगातार नजर रख रहे हैं।

ईरानी सैन्याधिकारी अली अब्दुल्लाही ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान अपनी पूरी खुफिया क्षमता का इस्तेमाल करते हुए दुश्मन की हर गतिविधि और सैन्य तैयारी पर नजर रख रहा है तथा संभावित लक्ष्यों की सूची को लगातार अपडेट कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि दुश्मन की किसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के स्पष्ट संकेत मिलते हैं, तो ईरानी सशस्त्र बल उसके हमला शुरू करने का इंतजार नहीं करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जवाब देने के समय और तरीके का फैसला ईरानी सशस्त्र बल स्वयं करेंगे और उनका जवाब तुरंत, प्रभावी और किसी भौगोलिक सीमा तक सीमित नहीं होगा।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha