4 जनवरी 2024 - 08:09
ज़ायोनी विदेश मंत्री का ट्वीट, और ईरान पर आतंकी हमला

इस पोस्ट में अवैध राष्ट्र इस्राईल के विदेश मंत्री के हवाले से कहा गया था कि "ईरान द्वारा कायम कट्टरपंथी इस्लामी विचार के खिलाफ तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है।

ईरान के किरमान में गुलज़ारे शोहदा की ओर जाने वाली सड़क पर हुए आतंकवादी विस्फोट में अब तक कम से कम 95 लोग शहीद जबकि 200 से अधिक घायल हुए हैं।

सोशल नेटवर्क साइट एक्स पर ज़ायोनी शासन के एकाउंट ने इस आतंकवादी घटना से एक रात पहले एक ट्वीट किया था। इस पोस्ट में अवैध राष्ट्र इस्राईल के विदेश मंत्री के हवाले से कहा गया था कि "ईरान द्वारा कायम कट्टरपंथी इस्लामी विचार के खिलाफ तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है।

किरमान पर जघन्य आतंकी हमले से थोड़ा पहले ज़ायोनी शासन के एकाउंट से किए गए इस विवादित ट्वीट ने यूजर्स का ध्यान खींचा है। हालाँकि इन हमलों के बाद अमेरिका ने अवैध राष्ट्र इस्राईल का बचाव करते हुए कहा कि इन हमलों में इस्राईल का हाथ नहीं है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस संबंध में कहा कि ईरान में हुए विस्फोटों में वाशिंगटन शामिल नहीं है और यह मानने का भी कोई कारण नहीं है कि इस्राईल इसमें शामिल था।