2 जनवरी 2024 - 08:20
ईरान का अलबोर्ज़ डिस्ट्रॉयर तनाव के बीच लाल सागर पहुंचा

ईरानी फ़्लोटिला ने 1988 की शुरुआत से, शिपिंग लाइनों को सुरक्षित करने और समुद्री डाकुओं और अन्य अभियानों से लड़ने के लिए खुले पानी में अपना मिशन शुरू कर दिया था।

लाल सागर में आये दिन बढ़ते तनाव के बीच ईरान का विध्वंसक अलबोर्ज़ बाबुल मंदब स्ट्रेट के रास्ते लाल सागर में पहुँच गया है। विध्वंसक अल्बोर्ज़ ने बाबुल-मंदब जलडमरूमध्य से गुजरते हुए ईरानी नौसेना के 94वें फ़्लोटिला के रूप में लाल सागर में प्रवेश किया।

ईरानी फ़्लोटिला ने 1988 की शुरुआत से, शिपिंग लाइनों को सुरक्षित करने और समुद्री डाकुओं और अन्य अभियानों से लड़ने के लिए खुले पानी में अपना मिशन शुरू कर दिया था।

4 साल पहले ही ज़रूरी बदलाव और नई और तकनीकी प्रणालियों की स्थापना के बाद अल्बोर्ज़ विध्वंसक नौसेना के दक्षिणी बेड़े में फिर से शामिल हो गया। तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, इस विध्वंसक जहाज का वजन 1,550 टन है और इसकी गति 36 समुद्री मील से अधिक है।