2 जनवरी 2024 - 07:55
लेबनान पर इस्राईल के आतंकी हमले, हिज़्बुल्लाह के 4 जवान शहीद

इस्राईल के आतंकी हमले में "हुसैन अहमद यहया उर्फ़ जवाद", "मूसा हसन शैत उर्फ़ हादी" और "जिहाद मूसा शैत उर्फ़ अबू-हुसैन", भी शहीद हो गए। यह तीनों दक्षिण लेबनान के कफ़र कला इलाक़े के रहने वाले थे।

ग़ज़्ज़ा समेत पूरे फिलिस्तीन और सीरिया लेबनान जैसे पडोसी देशों में आतंक मचा रहे इस्राईल ने एक बार फिर लेबनान पर हमला करते हुए कई बेगुनाह लोगों को मार डाला। सोमवार रात हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उसके सक्रिय सदस्य "अब्दुल जलील अली हमज़ा" बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी के लिए जारी संघर्ष में शहीद हो गए हैं।

दक्षिणी लेबनान पर इस्राईल के आतंकी हमले में "हुसैन अहमद यहया उर्फ़ जवाद", "मूसा हसन शैत उर्फ़ हादी" और "जिहाद मूसा शैत उर्फ़ अबू-हुसैन", भी शहीद हो गए। यह तीनों दक्षिण लेबनान के कफ़र कला इलाक़े के रहने वाले थे।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकी ज़ायोनी सेना के युद्धक विमानों ने सोमवार देर रात दक्षिण लेबनान के नाक़ूरा क्षेत्र पर दो मिसाइलों से हमला किया। दूसरी ओर, अल-मयादीन नेटवर्क ने बताया है कि एक ज़ायोनी ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान के "अल-लबून" क्षेत्र पर बमबारी की है। यह हमले हिज़्बुल्लाह द्वारा मक़बूज़ा उत्तरी फ़िलिस्तीन में स्थित आतंकी इस्राईली सैनिकों के तीन ठिकानों को निशाना बनाने के कुछ घंटों बाद हुए।