28 दिसंबर 2023 - 11:24
इस्राईल के घायल सैनिकों ने नेतन्याहू को कमरे के बाहर रोका, मिलने से किया इंकार

यरुशलम के एक अस्पताल में भरत ज़ायोनी फौजी "ओवर एश्निबर्ग" के अनुसार चिकित्सा विभाग की प्रभारी महिलाओं में से एक ने मुझसे कहा "नेतन्याहू मुलाकात के लिए आए हैं ! उसने पूछा कि क्या मैं चाहती हूं कि वह मेरे कमरे में आएं... ? मैंने मुलाक़ात के इस निमंत्रण को स्वीकार नहीं किया ।


ग़ज़्ज़ा में जमीनी लड़ाई में घायल हुए ज़ायोनी सैनिकों से मिलने के लिए मक़बूज़ा यरुशलम के एक अस्पताल में गए ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का उस वक़्त बेइज़्ज़ती का सामना करना पड़ा जब बंद दरवाजे से उनका स्वागत किया गया।

यरुशलम के एक अस्पताल में भरत ज़ायोनी फौजी "ओवर एश्निबर्ग" के अनुसार चिकित्सा विभाग की प्रभारी महिलाओं में से एक ने मुझसे कहा "नेतन्याहू मुलाकात के लिए आए हैं ! उसने पूछा कि क्या मैं चाहती हूं कि वह मेरे कमरे में आएं... ? मैंने मुलाक़ात के इस निमंत्रण को स्वीकार नहीं किया ।

ज़ायोनी शासन के टीवी चैनल 13 ने बताया कि ज़ायोनी प्रधान मंत्री ग़ज़्ज़ा युद्ध में घायल सैनिकों से मिलने के लिए 27 दिसंबर की रात को हदासा अस्पताल गए थे, लेकिन घायल सैनिकों ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। कहा जा रहा है कि केवल एक वार्ड में, भर्ती 18 सैनिकों में से 15 ने प्रधानमंत्री को अपने कमरे में प्रवेश देने से मना कर दिया।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ज़ायोनी सैनिकों ने नेतन्याहू से मिलने से इनकार किया है। पिछले हफ्ते ही तल अवीव के पास तल हाशोमिर के शीबा अस्पताल में ही ऐसी घटना हुई थी। तब भी मजबूरन सेना के अफसरों और प्रधानमंत्री कार्यालय के सदस्यों ने केवल कुछ सैनिकों को एकत्रित करते हुए प्रधानमंत्री से अलग स्थान पर मुलाक़ात कराई थी।