संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीनी जनता के खिलाफ इस्राईल के बर्बर हमले और ख़ास कर ग़ज़्ज़ा में जारी क़त्ले आम पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस्राईल के हमले ग़ज़्ज़ा के लोगों तक मानवीय सहायता भी नहीं पहुँचने दे रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने अपने बयान में कहा कि ज़ायोनी शासन द्वारा ग़ज़्ज़ा पट्टी के संचार मार्गों को काट दिए जाने से इस क्षेत्र के निवासियों के साथ संपर्क बनाए रखना और उन्हें सहायता प्रदान करना और भी कठिन हो गया है।
इस बयान में कहा गया है: "असुरक्षा, अवरुद्ध सड़कों और ईंधन की कमी के कारण परिचालन चुनौतियों ने ग़ज़्ज़ा को मानवीय सहायता भेजना असंभव बना दिया है।