25 दिसंबर 2023 - 07:46
ईसा मसीह के जन्म स्थान पर सन्नाटा, दुनिया भर में क्रिसमस का जश्न

पूरा का पूरा बेथलहम वीरान पड़ा है। किसी ने भी शायद ही कभी सोचा होगा कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब यहां क्रिसमस का जश्न मनाने वाला कोई नहीं होगा


पूरी दुनिया आज क्रिसमस डे के जश्न में डूबी है। मगर ईसा मसीह के जन्मस्थान बेथलहम में आज सन्नाटा छाया हुआ है। सैकड़ों वर्षों के इतिहास में वर्ष 2023 में ऐसा पहली बार हुआ है, जब ईसा मसीह के जन्मस्थान बेथलहम में क्रिसमस डे पर कोई जश्न नहीं है।

यहां न तो कोई सजावट की गई है और न ही कोई पर्यटक जश्न के लिए आया है। पूरा का पूरा बेथलहम वीरान पड़ा है। किसी ने भी शायद ही कभी सोचा होगा कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब यहां क्रिसमस का जश्न मनाने वाला कोई नहीं होगा।

अक्टूबर से फिलिस्तीन पर इसराइल के बर्बर हमलो के बाद से ही पूरा इलाक़ा आग और खून मे डूबा हुआ है ।

मक़बूज़ा यरुशलम के पास ही स्थित बैथलहम के हालात भी युद्ध के कारण बहुत खराब हैं।

यहाँ क्रिसमस के अवसर पर भी ना तो कहीं जश्न है और ना ही श्रद्धालू। बस हर तरफ सन्नाटा है ।