22 दिसंबर 2023 - 05:31
ईरान ने की रूस-अरब फोरम के बयान की कड़ी आलोचना

अबू मूसा, तुंबे बुज़ुर्ग, तुंबे कूचिक ईरान के अभिन्न अंग हैं और ईरान इन तीन द्वीपों पर अपनी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के मुद्दे पर बातचीत नहीं करता है और इस संबंध में किसी भी पक्ष के दावों को खारिज करता है।

ईरान के तीन द्वीपों को लेकर रूस-अरब फोरम के बयान की आलोचना करते हुए ईरान ने इसे अस्वीकार्य बताया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने ईरान के तीन द्वीपों के संबंध में मोरक्को में आयोजित छठे रूस-अरब सहयोग मंच के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फारस की खाड़ी के तीन द्वीपों पर कोई भी दावा आधारहीन और कानूनी रूप से अमान्य है।

अबू मूसा, तुंबे बुज़ुर्ग, तुंबे कूचिक ईरान के अभिन्न अंग हैं और ईरान इन तीन द्वीपों पर अपनी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के मुद्दे पर बातचीत नहीं करता है और इस संबंध में किसी भी पक्ष के दावों को खारिज करता है।

कनआनी ने पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की नीति और अच्छे पड़ोसी के सिद्धांत का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ईरान अपने सभी उत्तरी और दक्षिणी पड़ोसियों से संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने और वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखने का आह्वान करता है। द्विपक्षीय और क्षेत्रीय स्तरों पर उपलब्ध संभावित क्षमताओं और संभावनाओं का ध्यान रखते हुए रिश्तों का विस्तार करें। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में कभी संकोच नहीं करेगा।