मिडिल ईस्ट में जारी खतरे का दायरा बढ़ने के पूरे आसार बन रहे हैं। टाइम्स ने दावा करते हुए कहा है कि ज़ायोनी सेना ने मक़बूज़ा फिलिस्तीन की उत्तरी सीमा पर हिज़्बुल्लाह के खिलाफ एक नया जमीनी अभियान शुरू करने" की योजना तैयार की है, जिससे मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने का खतरा है।
अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ने एक ज़ायोनी अधिकारी के हवाले से कहा: "इस्राईल ग़ज़्ज़ा युद्ध की समाप्ति के बाद हिज़बुल्लाह के खिलाफ एक नया जमीनी युद्ध शुरू करने की योजना बना रहा है, जबकि ज़ायोनी अधिकारियों ने चिंता जताते हुए चेतावनी दी है कि हिज़्बुल्लाह के आश्चर्य जनक हमलों और 7 अक्टूबर की घटना की तुलना भी नहीं हो सकती। हिज़्बुल्लाह के हमले "हमास से भी अधिक कठोर और खतरनाक" होंगे।