18 दिसंबर 2023 - 10:10
सूडान में फिर संघर्ष, RSF और सेना के बीच टकराव

इनमें से कई लोगों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में अपना सामान पैक करते और पैदल निकलते देखा जा सकता है।

कई महीनों से राजनैतिक एवं सैन्य उथल पुथल का सामना कर रहे सूडान में एक बार फिर संघर्ष भड़कने के आसार हैं। एक बार फिर सूडान के अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स की मुख्य शहर वाड मदनी के बाहर सेना से लड़ाई हुई, जिससे आठ महीने पुराने युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस वजह हजारों लोगों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।हिंसा से बचने के लिए लोगों ने राजधानी खार्तूम में शरण ली थी। इनमें से कई लोगों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में अपना सामान पैक करते और पैदल निकलते देखा जा सकता है।