16 दिसंबर 2023 - 09:45
ग़ज़्ज़ा वालों से गुहार लगाने लगा इस्राईल, हमास लीडरों की जानकारी मांगी

याह्या अल-सिनवार की किसी भी जानकारी के लिए तल अवीव ने, $400,000, उनके भाई और फील्ड कमांडर "मोहम्मद अल-सिनवार" पर $300,000, हमास के ऑपरेशनल कमांडर "राफे सलामेह," पर $200,000 और "अल-क़स्साम के बटालियन के कमांडर मोहम्मद ज़ैफ़ पर $100,000 इनाम के रूप में निर्धारित किए गए

ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पर वहशियाना बमबारी करते हुए अब तक लगभग 19 हज़ार बेगुनाह लोगों को बेदर्दी से मार डाला है लेकिन अभी तक उसे अपने किसी भी उद्देश्य में कामयाबी नहीं मिली है।

अब तक बर्बरता की सभी हदें पार करने वाले इस्राईल ने हताश और निराश होकर अब खुद ग़ज़्ज़ा के निवासियों से मदद मांगते हुए उनके बीच पर्चे बाँट बाँट कर उनसे पैसे के बदले हमास नेताओं की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

गुरुवार से ही ग़ज़्ज़ा में फैलाये जा रहे इन पर्चों में,ज़ायोनी सेना ने हमास के 4 नेताओं के नाम शामिल किए हैं और रिपोर्ट करने के लिए अपने संचार माध्यमों का भी उल्लेख किया है।

ग़ज़्ज़ा में हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख याह्या अल-सिनवार की किसी भी जानकारी के लिए तल अवीव ने, $400,000, उनके भाई और फील्ड कमांडर "मोहम्मद अल-सिनवार" पर $300,000, हमास के ऑपरेशनल कमांडर "राफे सलामेह," पर $200,000 और "अल-क़स्साम के बटालियन के कमांडर मोहम्मद ज़ैफ़ पर $100,000 इनाम के रूप में निर्धारित किए गए हैं।