9 दिसंबर 2023 - 05:57
पुतिन फिर संभालेंगे रूस की कमान, चुनाव में भाग लेने की घोषणा

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध लड़ रहे सैनिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि वह 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में फिर प्रत्याशी बनने जा रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर 2030 तक रूस की सत्ता के शीर्ष पर बने रहेंगे और इस के लिए उन्होंने चुनाव में भाग लेने का ऐलान भी कर दिया है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध लड़ रहे सैनिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि वह 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में फिर प्रत्याशी बनने जा रहे हैं।

बोरिस येलत्सिन से 1999 के आखिरी दिन सत्ता संभालने वाले पुतिन, जोसफ स्टालिन के बाद रूस के किसी अन्य शासक की तुलना में सबसे ज्यादा समय तक राष्ट्रपति रह चुके हैं।

पुतिन के लिए चुनाव एक औपचारिकता भर है। सरकारी मीडिया के समर्थन और प्रभावी विरोधी के अभाव में पुतिन का विजयी होना निश्चित है। पुतिन के समर्थकों का कहना है कि राष्ट्रपति को 80 फीसद से अधिक का समर्थन प्राप्त है। उनका कहना है कि पुतिन द्वारा की गई व्यवस्था से सोवियत पतन की अराजकता के दौरान रूस की खोई हुई शक्ति फिर से बहाल हो गई है।