दक्षिणी लेबनान पर ज़ायोनी शासन के आतंकी हमले के परिणामस्वरूप कई लोगों की शहादत के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद, हिज़्बुल्लाह ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है।
लेबनानी इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन ने एक इमारत पर ज़ायोनी आतंकवादी हमले में अपने पांच सदस्यों अब्बास मोहम्मद राद, खलील जवाद शहीमी, अहमद हसन मुस्तफा, मोहम्मद हसन अहमद शैरी, बसाम अली कंजो की शहादत की पुष्टि की है।
इससे पहले ज़ायोनी शासन की सेना ने गुरुवार सुबह घोषणा की थी कि हम लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं।
"शहाब" समाचार एजेंसी ने लिखा कि "लेबनान की संसद में हिजबुल्लाह के प्रतिनिधि "मोहम्मद राद" के बेटे अब्बास राद इस हमले में शहीद हो गए हैं।