7 नवंबर 2023 - 09:33
कैमरून, हथियारबंद लोगों ने नागरिकों पर हमला किया, 20 लोग मारे गये

सरकारी अधिकारियों ने इस हमले के लिए अंग्रेजी बोलने वाले अल्पसंख्यक अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया जो 2017 से कैमरून से आजादी और स्वतंत्र अंबाज़ोनिया राज्य के निर्माण की मांग कर रहे हैं।


पश्चिमी कैमरून में स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि हथियारबंद लोगों ने निहत्थे नागरिकों पर गोलीबारी कर 20 लोगों की हत्या कर दी है।

लंबे समय से उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त होने के बाद भी अफ्रीका महाद्वीप में शांति और व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी और सशस्त्र संगठनों की स्थापना और दिन-ब-दिन खूनी संघर्षों के कारण यह क्षेत्र प्रगति और शांति से वंचित है।

पश्चिमी कैमरून के अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारियों ने एक शहर पर हमला किया और सो रहे लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 20 नागरिक मारे गए।

सरकारी अधिकारियों ने इस हमले के लिए अंग्रेजी बोलने वाले अल्पसंख्यक अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया जो 2017 से कैमरून से आजादी और स्वतंत्र अंबाज़ोनिया राज्य के निर्माण की मांग कर रहे हैं।

यह सशस्त्र समूह कैमरून के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में रहने वाले फ्रांसीसी भाषी लोगों पर हमले के साथ उनकी हत्या और अपहरण करते रहते हैं। अभी तक किसी भी व्यक्ति या समूह ने औपचारिक रूप से इस खूनी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सुरक्षा अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए घटनास्थल की जांच करने की जानकारी दी है। इस घटना में कम से कम 7 लोग घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।