यंग जर्नलिस्ट्स क्लब के अनुसार, पवित्र का अपमान और अनादर करने वाले सेल्वन मोमिका ने ज़ायोनी शासन का समर्थन करते हुए हजारों फ़िलिस्तीन बच्चों और महिलाओं की हत्या को औचित्य क़रार दिया है।
मिस्री लेखक, दर्शनशास्त्र और तर्कशास्त्र के प्रोफेसर और शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह के सदस्य सामेह असकर ने इस अपमान करने वाले व्यक्ति के व्यवहार के बारे में लिखा कि यह व्यक्ति इस्लामी जगत की भावनाओं को भड़काता है और नास्तिकता को ज़ायोनी शासन के समर्थन से जोड़ता है।
उनका कहना था कि कुछ यूरोपीय नास्तिक, फ़िलिस्तीन के साथ एकजुटता से खड़े हैं लेकिन इस युवक के व्यवहार को घृणा के अलावा कुछ और तरह से नहीं देखा जा सकता।
इससे पहले एक इराकी पत्रकार वलीद अल-मेक़दादी ने इस व्यक्ति की पृष्ठभूमि के बारे में कहा था कि सेल्वन मोमिका का संबंध उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत से है और वह एक उदारवादी, नास्तिक और चरमपंथी है, वह सीरियन डेमोक्रेटिक पार्टी के संस्थापक और सूक़ूर अल-सिरयान नामक एक सशस्त्र समूह का कमांडर था।