21 अक्टूबर 2023 - 06:13
ज़ायोनी सरकार अल-कुद्स अस्पताल को निशाना बनाने को तैयार

फिलिस्तीन में काम करने वाले इस संगठन ने पूरी दुनिया के लोगों से ग़ज़्ज़ा शहर के अल-कुद्स अस्पताल में एक नए नरसंहार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है।


ग़ज़्ज़ा में, इस्राईल ने अपने बर्बर अभियान में आवासीय बस्तियों और नागरिकों पर बमबारी की है, और मस्जिदों, पूजा स्थलों और अस्पतालों को निशाना बनाया है। हाल ही में इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा के बड़े क्रिश्चियन बैपटिस्ट अस्पताल पर बमबारी करते हुए हजारों लोगों की जान ले ली और अब अल-कुद्स अस्पताल को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।

फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट ने घोषणा की है कि एक घंटे के भीतर ज़ायोनी सरकार ने इस संगठन के अधिकारियों से तीन बार संपर्क किया और उन्हें अल-कुद्स अस्पताल खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया है।

अल-अरबी न्यूज चैनल ने बताया कि फिलिस्तीन में काम करने वाले इस संगठन ने पूरी दुनिया के लोगों से ग़ज़्ज़ा शहर के अल-कुद्स अस्पताल में एक नए नरसंहार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है।

  रेड क्रिसेंट का कहना है कि अस्पताल में फिलहाल 400 से ज्यादा मरीज हैं, जबकि 12,000 लोगों ने ज़ायोनी बमबारी से बचने के लिए यहां शरण ले रखी है.

गौर तलब है कि ज़ायोनी सरकार ने मुअमदानी अस्पताल पर बमबारी करके अपने इतिहास का सबसे जघन्य अपराध किया। फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-क़दरा ने इस हमले पर रिपोर्ट देते हुए कहा कि ज़ायोनी बलों द्वारा अस्पताल पर बमबारी के दौरान 1000 से अधिक लोग शहीद हो गए।