एक इस्राईली टेलीविज़न चैनल ने ग़ज़्ज़ा युद्ध से इस्राईली सैनिकों के सामूहिक रूप से भागने के बारे में रिपोर्ट जारी की है।
इस्राएल के टीवी चैनल 10 ने इस्राईली सैनिकों के सामूहिक पलायन और ग़ज़्ज़ा पर आक्रमण में भाग न लेने के बारे में सूचना देते हुए कहा कि इस्राईली सैनिकों में बड़े पैमाने पर ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमले में भाग लेने और मैदान छोड़ कर भागने की खबर आ रही है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ज़ायोनी नेताओं और अधिकारियों के बीच गंभीर मतभेद हैं। सेना के जवान और वरिष्ठ अधिकारियों की मोर्चे से वापसी की खबरें हैं।
ज़ायोनी सेना के एक कर्नल ने नाम न छापने की शर्त पर "मिडिल ईस्ट आई" के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि "ग़ज़्ज़ा में जमीनी कार्रवाई इस्राईली रिजर्व बलों के लिए नरक होगी जो पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित नहीं हैं... इससे हमे नुकसान होगा इतने बड़े पैमाने के ऑपरेशन के लिए आवश्यक विशेष बल हमारे पास नहीं है इस्राईल पहले ही विशेष बल की भारी कमी से जूझ रहा है ।
पूर्व ज़ायोनी प्रधान मंत्री "एहुद ओलमर्ट" ने भी चेतावनी दी: "ग़ज़्ज़ा में इस्राईली सैनिकों के लिए जो कुछ भी आप कल्पना कर सकते हैं वह सब कुछ है और उससे भी बदतर ।" ग़ज़्ज़ा पर जमीनी हमला आसान नहीं होगा।