9 अक्टूबर 2023 - 17:45
अफ़ग़ानिस्तान, भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर ढाई हजार तक पहुंची।

अफ़ग़ानिस्तान में 2 दिन पहले आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हजार 425 तक पहुंच गई है।

अफ़ग़ान अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से 9 हज़ार से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। अफ़ग़ान अधिकारियों का कहना है कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अफगान अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप से डेढ़ हज़ार घर नष्ट हो गए हैं या क्षतिग्रस्त हुए हैं। याद रहे कि 2 दिन पहले अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप की गहराई 76 किलोमीटर थी जबकि भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में था।