इराक के कर्बला शहर में फिलिस्तीन के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत करने के लिए "इमाम हुसैन (अस) और कुद्स" शीर्षक के तहत दूसरा अंतर्राष्ट्रीय अल-अक्सा सम्मेलन शुरू हो गया है ।
इमाम हुसैन अस के रौज़े में शुरू हुई इस कांफ्रेंस में दुनिया भर के 60 से अधिक देशों के उलमा, स्कॉलर्स, और राजनेता भाग ले रहे हैं।
फिलिस्तीन उलेमा एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर अब्दुल्लाह ने कहा: इस सम्मेलन में 62 देशों के विद्वान मौजूद हैं, प्रतिभागियों की संख्या 235 से अधिक है। हम सब एकजुट हैं। दुनिया को हमारा सन्देश है कि हम इमाम हुसैन और फिलिस्तीनी इंक़ेलाब के साथ साथ हैं।
रूस के ग्रैंड मुफ्ती शेख इस्लाम मोहम्मद दस्तियार ने कहा: अल-अक्सा और कुद्स ऐसे विषय हैं जिन्हें हमें हमेशा और हर जगह और दुनिया के सभी देशों में पुनर्जीवित करना चाहिए।
इस सम्मेलन में भाग लेने वालों ने अल-अक्सा मस्जिद के खिलाफ ज़ायोनी खतरे और कुद्स के यहूदीकरण की ज़ायोनी साज़िश और अवैध राष्ट्र की जेलों में बंद फिलिस्तीनियों की दुर्दशा और उनके मौलिक अधिकारों को लेकर चर्चा की।