बगदाद टुडे ने इमाम हुसैन के अरबईन के दौरान दुनिया भर से आए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए इराकी बलों के प्रयासों पर रिपोर्ट दी और कहा कि कर्बला पुलिस हेडक़्वार्टर के बयान में कहा गया है कि कर्बला प्रान्त के उत्तरी भाग में सुरक्षा बलों ने अरबईन के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और प्रांत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिएअभ्यास शुरू कर दिया है।
पुलिस कार्यालय के बयान के मुताबिक, सुरक्षा बलों की विभिन्न इकाइयां प्रान्त के उत्तरी भाग में अलवंद, अल-रफी और अल-खनाफ्सा इलाकों में अभ्यास में लगी हुई हैं। वायु सेना से संबंधित राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी समूह, पुलिस की परिचालन टीमें और बम निरोधक टीमें इन अभ्यासों में शामिल हैं।
कर्बला प्रांत की पुलिस ने कहा कि अभ्यास के प्रारंभिक चरण में, प्रांत के रेगिस्तानी इलाकों और आम तौर पर सुनसान रहने वाले कस्बों की जांच की गई है ताकि उन क्षेत्रों से संभावित हमलों के खतरों को दूर किया जा सके। पुलिस के मुताबिक, अरबईन के अंत तक ये अभ्यास और गतिविधियां जारी रहेंगी।