22 जुलाई 2023 - 08:22
इस्राईल में बढ़ता तनाव, फौजी जनरलों ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया

ज़ायोनी शासन की सेना के कमांडर के पूर्व प्रतिनिधि जनरल "याईर गोलान" ने भी ज़ोर देते हुए कहा कि नेतन्याहू की कैबिनेट को उखाड़ फेंका जाना चाहिए और उसके साथ कोई सहयोग नहीं किया जाना चाहिए।

इस्राईल में पिछले काफी समय से जारी विरोध प्रदर्शन और गृह युद्ध की अटकलों के बीच आंतरिक संकट और बढ़ गया है देश के कई फौजी जनरलों ने

न्यायिक सुधार विधेयक की मंजूरी के बाद में बढ़ते तनाव में प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए बेंजामिन नेतन्याहू के मंत्रिमंडल को उखाड़ फेंकने की मांग की है।

ज़ायोनी शासन की तथाकथित सुरक्षा परिषद के पूर्व प्रमुख जनरल याकूब ओमिड्रोर ने कहा है कि कानूनी सुधारों के नाम पर लाये जा रहे इस प्रस्ताव में घोर गलतियाँ हैं। सैन्य सेवा की अवज्ञा सेना की ताकत और शक्ति की नींव को नष्ट कर रही है। 

ज़ायोनी शासन की सेना के कमांडर के पूर्व प्रतिनिधि जनरल "याईर गोलान" ने भी ज़ोर देते हुए कहा कि नेतन्याहू की कैबिनेट को उखाड़ फेंका जाना चाहिए और उसके साथ कोई सहयोग नहीं किया जाना चाहिए। ज़ायोनी नागरिकों के पास इस कैबिनेट के साथ सहयोग करने का कोई कारण नहीं है।