3 जुलाई 2023 - 14:53
जेनिन में ज़ायोनी आक्रामकता में बढ़ोत्तरी, 4 शहीद, 28 घायल।

हमलों में ड्रोन और हेलिकॉप्टरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। घायलों में कई की हालत गंभीर है।

रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी अख़बार अलयौम ने बताया कि पश्चिमी जॉर्डन के उत्तरी शहर जेनिन पर कब्ज़ा करने वाली ज़ायोनी सेना ने ज़मीनी और हवाई हमले बढ़ा दिए हैं।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शहीदों की संख्या 4 हो गई है, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर है।

अस्पताल के प्रमुख ने कहा है कि आज के हमले अतीत में अभूतपूर्व हैं। ज़ायोनी बलों ने पश्चिमी जॉर्डन के उत्तरी शहर पर आक्रामक हमलों में ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है।