1 जुलाई 2023 - 15:39
आयतुल्लाह सीस्तानी ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को पत्र लिख कर दिया संदेश।

स्वीडन प्लेस की अनुमति के बाद पवित्र कुरआन का अपमान करने के कृत्य पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मरजए तक़लीद हज़रत आयतुल्लाह सैयद अली सीस्तानी के कार्यालय ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को एक कड़ा संदेश भेजा है।

स्वीडन प्लेस की अनुमति के बाद पवित्र कुरआन का अपमान करने के कृत्य पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मरजए तक़लीद हज़रत आयतुल्लाह सैयद अली सीस्तानी के कार्यालय ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को एक कड़ा संदेश भेजा है।

आयतुल्लाह सीस्तानी के कार्यालय से संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भेजा गया पत्र इस तरह है।

श्री एंटोनियो गुटेरेस, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव

अभिनंदन एवं सम्मान

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीडन में एक व्यक्ति ने इस्लाम धर्म का अपमान करने के उद्देश्य से पवित्र कुरान की एक प्रति का अपमान करते हुए इस पवित्र पुस्तक के एक पन्ने को आग लगाने का दुस्साहस किया।

दुनिया के कई देशों में हाल के वर्षों में ऐसी अपमानजनक और घृणित हरकतें की गई हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार यह हरकत पुलिस की आधिकारिक अनुमति के बाद की गई है।

दुनिया के दो अरब से अधिक मुसलमानों की भावनाओं और पवित्रताओं को ठेस पहुंचाने वाली और अतिवादी सोच और कई गंभीर और खतरनाक कार्रवाइयों को जन्म देने वाली इस कार्रवाई को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता है। स्वीडिश पुलिस द्वारा दी गई अनुमति को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

मरजइयत इस जघन्य कृत्य की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र से इस संबंध में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध करता है ताकि भविष्य में ऐसा कोई घृणित कृत्य दोहराया न जा सके। हम संयुक्त राष्ट्र से अपील करते हैं कि वह अपने सदस्य देशों से उन कानूनों की समीक्षा करने को कहे जिनके आधार पर ऐसे जघन्य कृत्य सामने आते हैं।

हम मांग करते हैं कि विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के बीच आपसी अधिकारों और आपसी सम्मान के साथ-साथ बौद्धिक मतभेदों के साथ शांतिपूर्ण सामान्य मूल्यों को बनाए रखने के लिए तत्काल और मजबूत कदम उठाए जाएं।