सोमवार को ज़ायोनी सेना से जुड़े निर्माण विभाग ने अवैध अधिकृत वेस्ट बैंक में 5,623 नए ग़ैर क़ानूनी घरों के निर्माण का एलान किया था।
हमास ने इस घोषणा की निंदा करते हुए अपने बयान में कहा है कि यह क़दम हमारे लोगों और सरज़मीन के ख़िलाफ़ खुला आक्रमण है।
ग़ौरतलब है कि इस्राईल ने वेस्ट बैंक में बदलाव की योजना तैयार की है और वह इस इलाक़े की फ़िलिस्तीनी पहचान को मिटाना चाहता है।
हालांकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 2234 प्रस्ताव में वेस्ट बैंक में ज़ायोनी शासन के किसी भी प्रकार के निर्माण को अवैध क़रार दिया गया है, लेकिन यह अवैध शासन अमरीका के समर्थन से अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन कर रहा है। msm
342/