प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ताज़ा घटना में फ़िलिस्तीनी के वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में सोमवार को आतंकी इस्राईली सेना ने मौत का तांडव किया और कम से कम 5 फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस्राईली सेना के हेलीकाप्टर से राकेट भी फ़ायर किया गया जो शहर की एक इमारत पर गिरा। आतंकी इस्राईली सेना के इस पाश्विक हमले में एक मासूम बच्चे समते जहां पांच लोग शहीद हो गए वहीं घायलों की संख्या 91 तक पहुंच गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पूरे फ़िलिस्तीन का वातावरण काफ़ी ग़मगीन रहा। जो जहां था वह वहां से अवैध आतंकी ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ अपना विरोध दर्ज करा रहा था। वहीं पांचों शहीदों की जब एक साथ शव यात्रा निकली तो हज़ारों फ़िलिस्तीनियों ने उसमें भाग लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस बीच फ़िलिस्तीन के जियालों ने इस्राईल के इस हमले का जवाब देना शुरू कर दिया है। क़ुद्स ब्रिगेड की जेनिन ब्रांच ने कहा है कि उसके संघर्षकर्ताओं ने इस्राईली सैनिकों के हमलों का जवाब देते हुए ज़ायोनी सेना की बक्तरबंद गाड़ियों के रास्ते में धमाके किए हैं। इस जवाबी कार्यवाही में कई इस्राईली सैनिकों के घालय होने की सूचना है। (RZ)
342/