14 जून 2023 - 13:14
फ़िलिस्तीन का यह गुट, इस्राईल से दो दो हाथ करने को तैयार

फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुट अरीनुल उसूद ने इस्राईल के स्पेशल कमान्डोज़ के साथ झड़प के दौरान फ़ारस हश्शाश की शहादत पर सांत्वना देते हुए कहा कि वह ज़ायोनियों के साथ आमने सामने की जंग के लिए तैयार हैं।

फ़िलिस्तीन के इन्फ़ारमेशन सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों ने साहस और वीरता से अतिग्रहणकारी सैनिकों का मुक़ाबला किया और इस्राईली सेना को बड़े अपमान के साथ बलाता कैंप से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने दो दिन पहले हैंड ग्रेनेड फेंककर और फ़ायरिंग करके इस्राईली सैनिकों के नाब्लस के प्राचीन क्षेत्र में नापाक योजना को नाकाम बनाया था।

रिपोर्ट के अनुसार अरीनुल उसूद ने सारे फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों से अपील की है कि वह वेस्ट बैंक के उत्तरी क्षेत्रों में इस्राईलियों से आमने सामने की लड़ाई के लिए तैयार हो जाएं और ईश्वर पर भरोसा करते हुए क़दम बढ़ाएं और इस रास्ते में डटकर किसी भी प्रकार के हालात से समझौता न करें और न ही पराजय स्वीकार करें। (AK)   

342/