ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को लेकर जी-7 के निराधार दावों को रद्द करते हुए कहाः ईरान का परमाणु कार्यक्रम, पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण है और ईरान के रक्षा सिद्धांत में परमाणु हथियारों की कोई जगह नहीं है।
कनानी ने कहा कि 2231 प्रस्ताव को लागू करने की जी-7 के नेताओं की अपील आश्चर्यचकित करने वाली है और यह इन देशों के विरोधाभास को दर्शाती है। क्योंकि यह देश ख़ुद इस प्रस्ताव का उल्लंघन कर रहे हैं औऱ ईरान पर एकपक्षीय रूप से ग़ैर-क़ानूनी प्रतिबंध लागू कर रहे हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि परमाणु समझौता, बहुपक्षीय कूटनीति की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी, जिसे दुर्भाग्य से अमरीका और उसके सहयोगियों ने नुक़सान पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि इस समझौते से अमरीका बाहर निकल गया और इसमें शामिल तीन यूरोपीय देशों ने निष्क्रियता दिखाई। msm
342/