19 मई 2023 - 15:39
इमामे जुमा तेहरानः ईरानी कामयाबियों को देखकर दुश्मन हर तरफ़ से दबाव डाल रहे हैं

तेहरान की नमाज़े जुमा के इमाम ने कहा कि अलग अलग क्षेत्रों में इस्लामी गणराज्य ईरान की कामयाबियां दुश्मन के भारी दबाव की अस्ली वजह हैं।

हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में कहा कि दुश्मन जनता को मायूस करने और मनोवैज्ञानिक हमले तेज़ करने के लिए अपनी पूरी ताक़त इस्तेमाल कर रहा है लेकिन ईरान की बहादुर जनता बड़ी बहादुरी से मैदान में डटी हुई है।

तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि दुश्मन के भारी प्रोपैगंडे और भारी दबाव के बीच ईरान की जनता मज़बूत क़दमों के साथ शहीदों की क़ुरबानियों से मिलने वाली उपलब्धियों की हिफ़ाज़त और सुप्रीम लीडर के अनुसरण के लिए तैयार है इसका सुबूत ईद की नमाज़ और क़ुद्स दिवस के जुलूसों में बहुत बड़ी संख्या में भाग लेकर अवाम पेश कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 43 साल में ईरान के अवाम ने दुश्मन की सारी साज़िशों का मुक़ाबला किया है और मैदान में डटे रहे हैं।

342/