6 मई 2023 - 10:49
आर्म्ड फ़ोर्सेज़ की परेड पर हमले सहित कई आतकी कार्यवाहियां करने वाले कुख्यात आतंकी को फांसी पर लटका दिया गया

इस्लामी गणतंत्र ईरान में आर्म्ड फ़ोर्सेज़ की परेड पर आतंकी हमले के दोषी हरकतुल नेज़ाल संगठन के सरग़ना हबीब फ़रजुल्ला चाब फांसी दे दी गई।

चाब ने लगभग 5 साल पहले आर्म्ड फ़ोर्सेज़ की परेड पर भयानक हमले की साज़िश रची थी जिसमें बहुत से नागरिक शहीद और घायल हो गए थे।

यह संगठन ईरान में दूसरी भी कई आतंकी कार्यवाहियों का अपराधी था।

चाब ने वर्ष 2005 में आतंकी संगठन के सरग़ना के रूप में काम शुरू किया जिसे इस्राईली ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद, इलाक़े के कुछ देशों और स्वेडन कर समर्थन हासिल था। इस आतंकी संगठनों के हमलों में 450 से अधिक ईरानी नागरिक शहीद और घायल हुए।

इस आतंकी संगठन ने लगभग पांच साल पहले अहवाज़ में आर्म्ड फ़ोर्सेज़ की परेड पर बड़ा हमला किया था और इस हमले की ज़िम्मेदारी भी स्वीकार की थी। यह आतंकी संगठन दक्षिण पश्चिमी ईरान के इलाक़ों में विध्वंसक कार्यवाहियां करता रहा है।

सन 2005 में इस संगठन ने ख़ोज़िस्तान और अहवाज़ के इलाक़ों में कई आतंकी हमले किए थे। वर्ष 2009 में भी इस आतंकी संगठन ने एक गाड़ी पर अंधाधुध फ़ायरिंग करके ड्राइवर की हत्या कर दी और गाड़ी को आग लगा दी।

लगभग दो साल पहले हबीब फ़रजुल्लाह चाब को ईरानी इंटैलीजेन्स ने तुर्किए के भीतर से गिरफ़तार किया। इसके बाद अदालती कार्यवाही चली और फिर अदालत ने उसे फांसी की सज़ा सुनाई।

342/