इराक सीरिया बॉर्डर पर अमेरिकी सेना की संदिग्ध हरकतों पर सवाल उठा चुके इराक के शक्तिशाली राजनैतिक गठबंधन अल फतह ने एक बार फिर इराक में अमेरिकी साज़िशों पर गहरी चिंता जताते हुए अमेरिका की हरकतों पर रोक लगाने की मांग की है। अल फतह मूवमेंट के सीनियर लीडर अदी अब्दुल हादी ने हाल ही में इराक में अमेरिकी ड्रोन की गिरने की घटना पर बयान देते हुए कहा कि हमे इस बारे में तफ्सील से जांच करने की ज़रूरत है कि इराक के आसमान में अमेरिकी ड्रोन आखिर कर क्या रहे हैं ? उन्होंने कहा कि आए दिन इराक में अमेरिकी ड्रोन गिरते रहते हैं और उनमे अधिकतर जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले टोही ड्रोन हैं। सवाल यह है कि इराक के आसमान में अमेरिकी ड्रोन विमानों का क्या काम है ? वह यहाँ क्या कर रहे हैं ? इराक के आसमान में इन ड्रोन्स की उड़ाने और उनका ऐसा गिरने किसी बड़े खतरे की ओर संकेत है। हमें यह जानने की ज़रूरत है कि इन ड्रोन्स की उड़ान का क्या मक़सद है और उन्हें उड़ने की इजाज़त कौन दे रहा हैं और इनका मिशन क्या है ? उन्होंने कहा कि इराकी आसमान में अमेरिकी ड्रोन विमानों को ऐसे आज़ादी से उड़ाने भरना गंभीरी चिंता का विषय है। इस पर ध्यान देना होगा और देश की जनता के बीच इस मुद्दे पर पायी जानी वाली चिंता को दूर करने और उन्हें सच्चाई बताने की ज़रूरत है। बता दें कि हाल ही में एक बार फिर किरकुक में अमेरिकी ड्रोन विमान दुर्घटना का शिकार होकर गिर गया था। ग़ौर तलब है कि सीरिया इराक बॉर्डर पूरी तरह से अमेरिकी सेना के क़ब्ज़े में है खास कर सीरिया की सीमाओं में पूर्वी फुरात से लेकर इराक के सरहदी इलाक़े अमेरिका के क़ब्ज़े में हैं। और अमेरिकी सेना इस हस्सास और संवेदनशील इलाक़े में न तो किसी को आने जाने की इजाज़त देती है न ही इराक या सीरिया सरकार यहाँ अमेरिका की हरकतों पर नज़र रख सकती है। इराक के सीनियर रक्षा विश्लेषक अदनान केनानी ने कहा कि इस इलाक़े को आतंकी हरकतों और ISIS समेत दूसरे दलों के आतंकियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए कर रहा है और वह इसी लिए किसी को यहाँ किसी तरह की निगरानी चाहता है और न ही किसी को यहाँ आने की इजाज़त है। उन्होंने कहा कि यहाँ पर SDF के आतंकी भी मौजूद हैं जिनकी मदद से अमेरिका अल हॉल रिफ्यूजी कैंप सीधे सीधे कंट्रोल कर रहा है जहाँ 63 हज़ार से अधिक लोग मौजूद हैं और यह कैंप आतंकी विचारधारा में ढालने का सबसे बड़ा अड्डा बना हुआ है।
27 अप्रैल 2023 - 16:53
समाचार कोड: 1361006
राजनैतिक गठबंधन अल फतह ने एक बार फिर इराक में अमेरिकी साज़िशों पर गहरी चिंता जताते हुए अमेरिका की हरकतों पर रोक लगाने की मांग की है।