इस टेलीफोनी वार्ता में राष्ट्रपति ने भी इराकी राष्ट्र और सरकार को मुबारकबाद देते हुए दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों को व्यवहारिक बनाये जाने पर बल दिया। इसी प्रकार राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के मध्य होने वाले समझौतों के व्यवहारिक बनाये जाने से दोनों देशों के संबंध और सहयोग अधिक विस्तृत होंगे।
इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शियाअ अस्सूदानी ने भी ईदे फित्र की मुबारकबाद देते हुए द्विपक्षीय संबंधों में अधिक से अधिक विस्तार की मांग की।
ईरान और इराक वे देश हैं जिन्हें बारमबार पश्चिम के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है और दोनों देशों की एक दूसरे से सहकारिता से इन प्रतिबंधों को नाकाम बनाने में काफी मदद मिली है इस आधार पर उम्मीद है कि जो समस्यायें उत्पन्न की गयी हैं वे द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार में रुकावट नहीं बनेंगी। MM
342/