4 अप्रैल 2023 - 13:48
अरब देशों के साथ सीरिया के बढ़ते संबन्धों से तेल अवीव चिंतित

अरब देशों द्वारा सीरिया से अपने संबधों को सामान्य करने की प्रक्रिया से इस्राईल के भीतर बेचैनी पाई जाती है।

सीरिया के साथ अरब देशों के बढ़ते संबन्धों से ज़ायोनी शासन के राजनीतिक और सुरक्षा संबन्धी गलियारों में चिंता व्याप्त हो गई है।

ज़ायोनी संचार माध्यमों ने वहां के राजनीतिक एवं सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया है कि मिस्र तथा फ़ार्स की खाड़ी के कुछ देशों के साथ सीरिया की निकटता ने ज़ायोनी शासन को चिंता में डाल दिया है।  यह ख़बर इस अवैध शासन के लिए बिल्कुल ही अच्छी नहीं है।

अरब मामलों के एक टीकाकार ने कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के साथ अरब देशों की निकटता, उनकी नीतियों को प्रभावित कर सकती है।  इसी बीच मआरियो समाचारपत्र ने लिखा है कि अरब संघ के आगामी शिखर सम्मेलन में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की उपस्थति, सीरिया और अरब देशों के संबन्धों के बीच एक बहुत महत्वपूर्ण मोड़ होगा।  इससे सीरिया के संदर्भ में क्षेत्रीय नीतियों में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। 

इस समाचारपत्र ने सीरिया के विदेशमंत्री फ़ैसल मिक़दाद की क़ाहिरा यात्रा का उल्लेख करते हुए लिखा है कि इस यात्रा का उद्देश्य, मिस्र की मध्यस्थता में सीरिया को अरब संघ में वापस लाना है।  सीरिया के विदेशमंत्री भी कह चुके हैं कि अरब देशों के साथ संबन्ध सामान्य करने के लिए दमिश्क़ की ओर से संदेशों का आदान-प्रदान हुआ है।

342/