तुर्की ने डिफ़ेंस फील्ड में बड़ी छलांग लगाते हुए पहली बार ड्रोन बोट से क्रूज़ मिसाइल दाग़ कर इतिहास रच दिया है। यह दुनिया भर में पहला मौक़ा है जब किसी ड्रोन बोट से क्रूज़ मिसाइल दागी गयी हो।
डिफ़ेंस अरेबिक वेबसाइट की न्यूज़ के मुताबिक़, तुर्किश नेवी ने पहली बार अपनी ड्रोन बोट मार्लिन के डेक से सॉलिड फ्यूल से चलने वाली क्रूज़ मिसाइल दाग़ कर इतिहास रच दिया है।
ठोस ईंधन से चलने वाली TubiTak रेंज के RAVEN क्रूज़ मिसाइल की लांचिंग के मौके पर तुर्की की डिफेंस इंडस्ट्री आर्गेनाइजेशन के कई ऑफिसर्स और तुर्किश नेवी के कमांडर भी मौजूद थे।
तुर्किश डिफेंस इंडस्ट्री आर्गेनाइजेशन के प्रमुख इस्माइल देमीर ने ट्वीट करते हुए कहा कि, हमारी ड्रोन बोट मर्लिन नए फीचर और फैसिलिटीज़ से लैस होने जा रही है और यह दुनिया की पहली ड्रोन नाव है जो क्रूज मिसाइल दाग सकती है। इस से पहले 16 सितंबर को भी उन्होने तुर्की की इस बहुप्रतीक्षित नाव के बारे में ट्वीट करते हुए इसकी एक झलक दुनिया के सामने रखी थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि यह बोट इलेक्ट्रॉनिक जंग में महारत रखती है और पूरी दुनिया में इसका कोई तोड़ नहीं है। और हम इसे तुर्की नौसेना के लिए एक अहम् प्रोजेक्ट के रूप में ले रहे हैं और यह बड़ी तादाद में हमारी नेवी के बेड़े में शामिल होगी।
इस्माइल देमीर ने दावा करते हुए कहा कि यह नाव तुर्किश नेवी के दूसरे वॉरशिप्स के साथ बेहतरीन तालमेल और इंटेलीजेंट के साथ काम करती है और यह दुश्मन के राडार और नेवल बेसेस को चकमा देने और निशाने बनाने की सलाहियत रखती है।
तुर्की की इस बहु चर्चित ड्रोन नाव ने अब तक दो युद्धभ्यास में हिस्सा लिया है। पहला १२ सितमबर को नाटो देशों के बीच हुए युद्धभ्यास में और दूसरा पिछले साल ही 26 सितम्बर को पुर्तग़ाल में हुए एक सैन्याभ्यास में।