27 मार्च 2023 - 12:04
रमज़ान के महीने में भी लगातार दूसरे दिन मस्जिदुल अक़सा पर ज़ायोनी सैनिकों का हमला

रविवार की शाम इस्राईली सैनिकों ने फिर से मुसलमानों के दूसरे सबसे पवित्र धार्मिक स्थल मस्जिदुल अक़सा पर धावा बोल दिया और वहां मौजूद इबादतगुज़ारों को निशाना बनाया।

342/फ़िलिस्तीन की शहाब न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, पवित्र रमज़ान के महीने में इस्राईली सैनिकों ने रविवार की शाम लगातार दूसरे दिन मस्जिदुल अक़सा पर धावा बोला।

ज़ायोनी सैनिकों ने मस्जिद में घुसकर वहां मौजूद नमाज़ पढ़ने वाले फ़िलिस्तीनियों को अल-सिलसिला द्वार से बाहर निकाल दिया।

इसके अलावा, ज़ायोनी सैनिकों ने अवैध क़ब्ज़े वाले अल-क़ुद्स के बाब हित्ता इलाक़े में फ़िलिस्तीनियों के घरों पर हमला भी किया।

इससे पहले शनिवार की रात को इस्राईली सैनिकों ने मस्जिदुल अक़सा पर हमला किया था और वहां नमाज़ अदा कर रहे कई फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया था।

ज़ायोनी शासन मस्जिदुल अक़सा को मुसलमानों और यहूदियों के बीच बांटने की साज़िश रच रहा है, इसीलिए वह लगातार मुसलमानों के इस पवित्र धार्मिक स्थल को निशाना बना रहा है। msm