ग़ौरतलब है कि 6 फ़रवरी को तुर्किए और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें दोनो देशों में अब तक मरने वालों की संख्या 37,000 से भी ज़्यादा हो गई है।
बड़े पैमाने पर हुई तबाही के कारण, मलबे में दबे लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है, जिससे मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
इतने बड़े पैमाने पर हुई तबाही ने दुनिया भर में लोगों को दुखी कर दिया और कई देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन मानवीय सहायता में सहयोग के लिए आगे बढ़े।
लेकिन इसी दौरान, इस्राईल के एक रब्बी इश्मोइल इलयाहू ने कि जो नेतनयाहू कैबिनेट में शामिल कट्टर दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमर बिन गोवियर के नज़दीकी माने जाते हैं, अपने एक लेख में लिखा है कि जो भी कुछ हुआ है, वह दुनिया की सफ़ाई के लिए हुआ है और उनके बिना यह दुनिया एक बेहतर जगह होगी।
उन्होंने लिखा कि सीरिया ने दमिश्क़ और दूसरे इलाक़ों में सैकड़ों साल तक यहूदियों को परेशान किया और तीन बार इस्राईल पर हमला किया।
तुर्किए के बारे में उन्होंने लिखा कि यह देश हमेशा ही ज़ायोनी शासन का दुश्मन रहा है। उन्होंने पूरी दुनिया में हमें ज़लील किया है। अगर ईश्वर उन्हें सज़ा देना चाहता है तो हमें बैठकर निगाह करने के अलावा और कुछ नहीं करना चहिए। msm
342/