इंटेलीजेन्स मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि ईरानी ख़ुफ़िया विभाग की अथक मेहनत के नतीजे में देश के भीतर मोसाद के लिए काम करने वाली चार टीमों का पता लगा लिया गया और 23 जासूसों की पहचान कर ली गई जो आप्रेशनल और सपोर्टिंग रोल अदा कर रहे थे। बयान के अनुसार 13 जासूस गिरफ़तार किए जा चुके हैं। यह टीमों तेहरान, इसफ़हान, यज़्द, पश्चिमी आज़रबाइजान और गुलिस्तान प्रांतों में सक्रिय थीं।
इन टीमों को लीड करने वाला जासूस सीरूस नाम का एक व्यक्ति है जो एक यूरोपीय देश में रहता है और इंस्टाग्राम और वाट्सएप के माध्यम से जासूसों की टीम बनाकर ईरान के भीतर कार्यवाहियां करता रहा है।
यह जासूसी टीमें ईरान में होने वाले हालिया हंगामों की आड़ में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की हत्या करना चाहती थीं साथ ही बड़े शहरों में विध्वंसक कार्यवाहियां करने की कोशिश में थीं। इन टीमों ने देश की दक्षिणी समुद्री सीमा से विस्फोटक पदार्थ ईरान के भीतर लाने की कोशिश की थी मगर उन्हें पहचान करके पकड़ लिया गया।
342/