डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारा देश अंदर से बीमार है और वह उस कैंसर रोगी से बहुत मिलता है जो मौत की हालत में है। ट्रम्प ने कहा कि न्यायपालिका, FBI और सिस्टम की सभी ब्रांचें और डेमोक्रेटिक पार्टी सब कैंसरग्रस्त हैं।
ज्ञात रहे कि ट्रम्प के कुछ समर्थकों ने 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी कांग्रेस की इमारत पर हमला कर दिया था। ट्रंप ने उससे पहले अपने समर्थकों से कहा था कि जो बाइडेन की जीत के संबंध में जो बैठक होने वाली है उस पर आपत्ति जतायें।
ट्रंप के समर्थकों ने कांग्रेस की इमारत पर जो हमला किया था उसकी वजह से राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की पुष्टि की संबंध में होने वाली बैठक में कई घंटे का विलंब हो गया था और कम से कम 5 व्यक्ति हताहत और दसियों घायल हो गये थे।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावों में धांधली और घपले का आरोप लगाया था और उन्होंने कभी भी अपनी हार स्वीकार नहीं की। इसी प्रकार ट्रंप का कहना है कि अगर चुनाव परिणामों में घपला न किया जाता तो इस समय वे अमेरिका का राष्ट्रपति होते। MM
342/