9 दिसंबर 2022 - 12:51
दुश्मन मीडिया तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है, ईरानी राष्ट्रपति

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने आतंकवाद को लेकर पश्चिम के दोहरे रवैये की आलोचना करते हुए कहा है कि दुश्मन का मीडिया साम्राज्य झूठ फैलाकर और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दूसरे देशों के आंतकरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है।

सितम्बर के महीने में ईरान में एक कुर्द लड़की की मौत के बहाने पश्चिमी देशों और पश्चिमी मीडिया ने देश में दंगे भड़काने का प्रयास किया और मानवाधिकारों के बहाने ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की कोशिश की।

शुक्रवार को तेहरान में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रईसी ने कहाः हालिया घटनाक्रमों में हमने देखा कि दुश्मन ने दाइशी स्टाइल में लोगों की जानों को ख़तरे में डाला और क्रांतिकारी मोर्चे के ख़िलाफ़ अपनी दुश्मनी को जग ज़ाहिर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज ईरान के दुश्मन, लोगों से हमदर्दी जताने के लिए जीवन का नारा बुलंद कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर यही दुश्मन शाह चराग़ रौज़े में 10 साल के बच्चे और उसके मां-बाप को मौत के घाट उतार रहे हैं।

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि दुश्मनों ने अफ़ग़ानिस्तान में डेमोक्रेसी का दावा किया था, लेकिन इस देश पर सैन्य चढ़ाई का नतीजा, लाखों अफ़ग़ान बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की क़ुर्बानी और तबाही के अलावा कुछ नहीं निकला। msm

342/