प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, आतंकवादी गुट के आतंकियों ने ईज़े इलाक़े के केंद्रीय बाज़ार में आम लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस आतंकी हमले में स्वयंसेवी बल बसीज के जवानों समेत पांच लोगों के शहीद होने की सूचना है जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।
बता दें कि हालिया दिनों में ईरान में अमेरिका और कुछ पश्चिमी देश लगातार दंगे भड़काने और देश को अशांत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले शीराज़ में स्थित हज़रत शाह चिराग़ के रौज़े पर भी दाइश ने हमला करके 15 श्रद्धालु शहीद और 19 अन्य घायल कर दिया था। (RZ)
342/